एक सप्ताह पूर्व लापता हुए युवक का शव हिम्मापुरवा गांव स्थित नर्सरी में आम के पेड़ में फांसी पर लटका मिला। शव लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर फौती दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गजनेर थाना के सीधामऊ गांव निवासी सर्वेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई अरविंद (22) गत 29 नवंबर की शाम नाराज होकर घर से चला गया था।
देर रात तक घर न लौटने पर उसकी तलाश की थी, लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लगा। बताया कि 30 नवंबर को भाई की लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। बुधवार सुबह हिम्मापुरवा गांव के पास स्थित नर्सरी में आम के पेड़ पर उसके भाई का शव फांसी पर लटका देख ग्रामीणों ने सूूचना दी।
मौके पर पहुंचे गजनेर थानाध्यक्ष एनके पाठक, चौकी प्रभारी दिनेश कुमार व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी ग्रोथ सेंटर ने बताया कि मृतक के भाई की फौती सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर शव क ो पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।