फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में दस मोर मृत मिले

Thu, 08 Dec 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अरहर के खेत में पड़ा मोर का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के कांधी गांव में अरहर के एक खेत में दस मोरों के मृत पड़े की सूचना पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने सिर्फ सात मोरों के शव बरामद किए हैं। इसमें तीन शवों को जानवर उठा ले गए। बरामद शवों के पोस्टमार्टम के लिए सिकंदरा पशु चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन



राजपुर विकास खंड के कांधी गांव स्थित नहर पुल के पास मंगलवार को ग्रामीणों ने खेत में दो मोरों के शव को देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। लेकिन, कोई भी कर्मचारी व अधिकारी मौके पर नही पहुंचा। बुधवार सुबह जब ग्रामीण खेतों पर गए तो आठ और मोरों के शव देख कर दंग रह गए।

मौके पर पहुंचे वनकर्मी सरफराज व दरोगा लाल ने मौके पर मिले सात शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिकंदरा पशु चिकित्सालय भेजा वनकर्मी सरफराज ने बताया कि मोरों की मौत ठंड की वजह से हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें