फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के कुंडे से लटका मिला किशोरी का शव

Sat, 06 May 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव में एक किशोरी का शव संदिग्ध हालात में घर के बरामदे में छत के कुंडे से लटका मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा था।
विज्ञापन

निन्हौरा निवासी बैजनाथ ने बताया कि उनके बड़े भाई राजेंद्र प्रसाद और भाभी विजयलक्ष्मी की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से उनकी पुत्री प्रिया उर्फ अंगूरी (16), पुत्र विकास (10) और आकाश (7) की परवरिश वह और भाई राजू ने की। शुक्रवार को सुबह विकास और आकाश खेत में बकरियां चराने चले गए। वहीं प्रिया को छोड़कर परिवार के बाकी लोग खेतों में कटी पड़ी अरहर की फसल उठाने गए।

करीब 10 बजे बकरियां लेकर घर पहुंचे आकाश और विकास ने प्रिया के शव को बरामदे में लटके होेने की जानकारी दी। मृतका के दोनों भाई और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। थाने के उपनिरीक्षक कमल सिंह यादव ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें