फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजनेर में बाराती और गांववालाें में मारपीट, तोड़फोड़

Sat, 06 May 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  गजनेर थाना क्षेत्र के जसवापुर गांव में गुरुवार की रात बारात की अगवानी के दौरान ट्रैक्टर निकालने को लेकर ग्रामीणों से विवाद हो गया। इस दौरान गांववालों से बरातियों की हाथापाई हो गई। गांववालों ने बारात में शामिल छह वाहनों के शीशेे तोड़ डाले। इससे बारात में चीख-पुकार मच गयी। हालांकि, कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पुलिस ने वधू के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



जसवापुर निवासी रामबाबू कुशवाहा की पुत्री सलूजा की शादी सकसूक पुरवा, बिठूर कानपुर निवासी अरुणेश पुत्र बाबूराम संग तय हुई थी। गुरुवार की रात करीब 11 बजे बारात की अगवानी की तैयारी चल रही थी। बाराती बैंड बाजे के साथ विवाह स्थल की ओर जा रहे थे। इसी रास्ते में दूसरी ओर से गांव का पवन ट्रैक्टर लेकर आ गया। ट्रैक्टर निकालने को लेकर उसका बारातियों से विवाद हो गया। इसी बीच डीजे वाहन चालक और पवन में मारपीट हो गई। इसी बीच पवन के साथी भी मौके पर आ गए। सभी ने डंडों से बारात में शामिल सभी वाहनों के शीशेे तोड़ दिए। कुछ ही देर बाद गजनेर व कानपुर शहर की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

सुरक्षा की दृष्टि से गजनेर पुलिस पूरी रात मौके पर मौजूद रही। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के पवन, मोहित, पंकज, रोहित के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर पवन व पंकज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नागेंद्र पाठक ने बताया कि बारातियों के साथ मारपीट करने के मामले में  मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें