फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासबुक गिरने से नाराज बैंककर्मी ने ग्राहक को किया जख्मी

Thu, 08 Dec 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैंक के बाहर हंगामा करती भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कस्बा स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा में बुधवार को भीड़ का धक्का लगने से एक युवक पासबुक काउंटर पर गिर पड़ा। युवक के गिरने से नाराज बैंक कर्मी ने युवक के सिर पर टोकन रखने वाला लोहे का कटोरा मार दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना से नाराज लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इधर, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर समझौता करा दिया।
विज्ञापन



बुधवार को कस्बा के प्रधान अनवार मंसूरी का भाई रिजवान (28) पुत्र मो. जफर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में रुपये निकालने गया था। लाइन में खड़े रिजवान के काउंटर पर पहुंचते ही पीछे से धक्का लग गया। उसकी पासबुक काउंटर पर गिर गई। यह देख काउंटर पर बैठे बैंकर्मी रामचंद्र अवस्थी का पारा गर्म हो गया।


उन्होंने डांटते हुए टोकन रखने वाला लोहे का कोटरा उसके सिर पर मार दिया। इससे उसका सिर फट गया व खून निकलने लगा। यह देखकर बैंक में मौजूद लोगों ने हंगामा कर बैंककर्मियों पर आरोप लगाए। हंगामे के कारण एक घंटे तक बैंक का काम बाधित रहा। चौकी प्रभारी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि वरिष्ठ लोगों के समझाने पर दोनो पक्षों में समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें