फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से टेंपो पलटा, आठ घायल

Thu, 28 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाघपुर से गारब मैथा लौट रहा सवारी भरा टेंपो सूरजपुर गांव के सामने पलट गया। सवारियों ने बताया कि टायर फट जाने से टेंपो पलटा।
विज्ञापन


उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से दो लोगों को जिला अस्पताल माती भेजा गया है।

मैथा के कुछ लोग बाघपुर में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर बुधवार को टेंपो से लौट रहे थे। सूरजपुर गांव के सामने टेंपो का एकाएक टायर फट गया, जिससे बकरीदन (75), शहीदुन पत्नी इस्लाम(50), शमशुन पत्नी लुकमान (55), साजिया बेगम (30) पत्नी स्व. अब्बास, शानू पुत्र अब्बास (30), साबरा (28) पत्नी रमजान, अफसाना (30) पत्नी सलीम, रहीमुद्दीन पुत्र लुकमान(27) घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बकरीदन व शहीदुन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें