फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 30 Mar 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अराोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेरापुर कसबे के एक गांव में 19 मार्च को हुए किशोरी से छेड़छाड़ मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


डेरापुर कसबे के एक गांव निवासी किशोरी बीती 19 मार्च की शाम शौच के लिए खेतों पर गई थी। रास्ते में घात लगाए बैठे गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र राजेश कुमार ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का असफल प्रयास किया था। परिवारीजनों के मुताबिक पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन आरोपी युवक नहीं मिला था।


देररात आरोपी को पकड़कर दो दिन थाने में बैठाए रखा। लेकिन तहरीर न मिलने की बात कहकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर खानापूरी कर ली थी। वहीं, पीड़ित किशोरी की मां ने एसपी प्रभाकर चौधरी को शिकायती पत्र देकर थाने की पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन



जांच एसपी ने सीओ माजिद अब्सार को दी। सीओ ने घटनास्थल की जांच कर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया हैे। इंचार्ज थानाध्यक्ष सुशील पाराशर ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें