रसूलाबाद थाना क्षेत्र के असमल असालतगंज गांव स्थित एक मकान में शार्ट सर्कि ट से आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची।
असमल असालतगंज निवासी सफीउल्ला ने बताया कि मकान के ऊपर से बिजली के तार निकले हैं। दोपहर में शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। इससे घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय घर में पुत्री निशा अकेली थी। घर से आग की लपटें उठती देखकर ग्रामीणों ने आनन फानन कुएं से पानी भरकर डालने लगे।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना देने के बाद भी मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। ग्राम प्रधान पति भोला ने फोन से आग लगने की सूचना तहसील में दी। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार व लेखपाल मो. मुस्तफा क्षति आकलन के लिए मौके पर पहुंचे। तहसीलदार संदीप केला ने बताया कि क्षति आकलन की आख्या के बाद आर्थिक सहायता के लिए कार्रवाई की जाएगी।