फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी पुर्नमतदान में 78 फीसदी पड़े वोट

Tue, 07 Feb 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
रसूलाबाद के मतदान केंद्र पर वोटर को बैलेट पेपर देते पीठासीन अधिकारी।
विज्ञापन
कानपुर खंड शिक्षक एमएलसी पुनर्मतदान सोमवार को जिले के 14 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। चुनावी महासमर में उतरे 13 प्रत्याशियों के लिए कुल 78.06 फीसदी मतदान हुआ। जो कि तीन फरवरी को निरस्त हुए मतदान से 3.78 फीसदी कम रहा।
विज्ञापन


कानपुर-उन्नाव-देहात खंड विधान परिषद चुनाव में सोमवार को हुए पुनर्मतदान के लिए 14 मतदेय स्थलों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह के समय अधिकांश मतदान केंद्रों पर सुस्ती दिखी। इसके चलते 10 बजे तक मतदान प्रतिशत सिर्फ 9.36 फीसदी पर ही पहुंच सका। लेकिन, दस बजे के बाद घरों से निकले महिला व पुरुष शिक्षक मतदाताओं ने वोटिंग की। इससे 12 बजे तक मतदान प्रतिशत 42.35 रहा। दोपहर दो बजे से 62.17 फीसदी मतदान हो चुका था।

मतदान समाप्ति तक 2776 शिक्षक मतदाताओं के सापेक्ष 2167 वोट डाले गए, जिसमें 2267 शिक्षक मतदाताओं के सापेक्ष 1824 पुरुष व 509 महिला मतदाताओं के सापेक्ष 343 महिला शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम तक 78.06 फीसदी मतदान हुआ। जो कि 3 फरवरी को निरस्त हुए मतदान से 3.78 फीसदी कम रहा। मतदान के दौरान प्रेक्षक, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदेय स्थलों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें