फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की बर्बादी देखकर किसान की मौत

Tue, 07 Feb 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
रईस (फाइल फाोटाो)।
विज्ञापन
 गजनेर थाना क्षेत्र के हरचंदापुर गांव में फसल की बर्बादी देखकर किसान की ब्रेन हेंब्रेज से मौत हो गई। पांच दिन पहले उसे हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


अकबरपुर तहसील क्षेत्र के हरचंदापुर गांव निवासी मैहरुन निशा ने बताया कि उसके पति रईस के नाम छह बिस्वा खेत है। पिछले दिनों हुई बैमौसम बारिश और ओलावृष्टि से लाही की फसल को काफी नुकसान हुआ था। बुधवार शाम करीब पांच बजे रईस फसल देखने के लिए खेतों में गया था।

वहां बर्बाद फसल देखकर वह गिरकर बेहोश हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया, रविवार को इलाज के दौरान रईस की मौत हो गई। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। नायब तहसीलदार अकबरपुर अर्चना पांडेय ने बताया कि किसान की हरसंभव सरकारी मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें