फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक पहुंचे डीआरएम, हड़कंप

Mon, 17 Apr 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
ट्राली में बैठकर निरीक्षण करते डीआरएम।
विज्ञापन
 झांसी मंडल रेलवे के डीआरएम अशोक मिश्र रविवार को सड़क मार्ग से पुखरायां स्टेशन पहुंचे और पटरियों के बदलने का काम देखा। अचानक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं डीआरएम ने अधिकारियों से काम में तेजी लाने को कहा। पटरियां बिछाते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन



डीआरएम के पुखरायां पहुंचने की सूचना स्टेशन मास्टर देवेंद्र सिंह को भी नहीं मिली थी। उन्होंने स्टेशन पर राष्ट्रीय रेलवे सलाहकार बोर्ड के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद से मुलाकात की। इसके बाद ट्राली मंगाकर पुखरायां से दलेलनगर क्रासिंग के बीच बदली जा रहीं पटरियों के निरीक्षण को निकल पड़े। दुर्घटनास्थल पर डाली गई पटरी को ट्राली से उतर कर देखा। उसी पटरी से कॉशन लगाकर निकाली जा रही ट्रेनों के समय पटरी की हलचल के बारे में भी जानकारी ली।


वहीं वरिष्ठ खंड अभियंता-ट्रैक ईश्वरदास गुप्ता को पटरी में कोई खामी न रहने का निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित अवधि में काम पूरा कराने का निर्देश दिया। पटरियों के नीचे बिछाए जा रहे नये स्लीपरों को भी देखा। पटरियों के कसाव की जांच कराई। वह ट्राली में बैठकर निरीक्षण करते दलेलनगर क्रासिंग तक गए। इसके बाद वापस स्टेशन आकर सड़क मार्ग से ही झांसी के लिए रवाना हो गए। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाये रखी। उनके साथ उप मंडल अभियंता एमपी सिंह, विश्वनाथन, खंड अभियंता बीके श्रीवास्तव भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें