फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली वृद्धा की गला कसकर हत्या

Tue, 19 Dec 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घटनास्थल के बाहर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 कसबे के जैतीपुर रोड पर घर में लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाशों ने अकेली वृद्धा की शॉल से गला  कसकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


कसबे के मोहल्ला पचखुरा (जैतीपुर रोड) निवासी स्वर्गीय इंद्रकुमार गोस्वामी की पत्नी मालती देवी (65) अपने घर में अकेली रहती थी। उसके तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। जबकि, एकलौता बेटा जयकिशन गोस्वामी है जो रनियां (कानपुर देहात) की प्लास्टिक फैक्ट्री में मजदूरी करता है, वह सप्ताह में एक दिन घर आता है। मालती घर में अकेले ही रहती थी। वह मूसानगर रोड के किनारे एक गुमटी में पान-मसाला बेचकर किसी तरह अपना गुजारा करती थी। रविवार की शाम वह दुकान बंद कर घर में सो गई।
इधर, हर बार की तरह सोमवार की सुबह करीब 9 बजे बेटा जयकिशन रनियां से घर आया तो मकान का दरवाजा खुला हुआ था। वह अंदर पहुंचा तो देखा कि उसकी मां चारपाई पर मृत पड़ी है और उसके गले में ऊनी शाल कसा हुआ था। जबकि, मां की दुकान का गुल्लक भी आंगन के एक कोने पर खुला पड़ा था। बेटे ने इसकी जानकारी पड़ोसियों और पुलिस को दी। वृद्धा की हत्या होने की जानकारी पाकर उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


घर में अकेली रह रही वृद्धा की हत्या की खबर पाकर सीओ आरके चतुर्वेदी, कोतवाल देवेंद्र कुमार द्विवेदी और कसबा चौकी इंचार्ज मोहम्मद नईम खान घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना भेजकर फोरेंसिक टीम को भी बुलवाया गया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।
कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मृतका के बेटे जयकिशन गोस्वामी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस घटना में किसी नशेबाज का हाथ होने की आशंका को लेकर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें