फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीने की कलाएं सिखाती हैं कथाएं

Wed, 25 Jan 2017 07:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मैरखपुर गांव में कथा सुनाते भागवत ब्यास।
विज्ञापन
कानपुर देहात के मैरकपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भागवत व्यास ने कहा कि रामचरित मानस हो या फिर भगवान की कथाएं। इनका सिर्फ इनका सिर्फ एक ही सार है। इन कथाओं को जीवन में उतारकर सार्थक किया जा सकता है। इस दौरान सुरेंद्र यादव, राहुल यादव, राजू, कपिल यादव, सरदार सिंह आदि रहे। वहीं, रूरा क्षेत्र के रोशनमऊ गांव में भी भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। यहां पर भी भगवान के कई प्रसंग सुनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, रनियां क्षेत्र के रुरवाहार गांव स्थित श्री सोमेश्वर महादेव धाम मंदिर मे श्रीमद्भागवत कथा बुधवार से शुरू होगी।  मंदिर के संयोजक राम प्रताप सेंगर ने बताया कि सोमेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा।

यात्रा में महिला व पुरुष भक्त उल्लास के साथ शामिल होंगे। यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए नहर से जल भरने के बाद कथा प्रांगण मे समाप्त होगी। गौरियापुर से पधारे आचार्य पं. अजय द्विवेदी यज्ञ की आहुतियां देंगे। वृंदावन से पधारे पं. ललित नारायण त्रिवेदी भक्तों को कथा रसपान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें