फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के पड़ोसी रिटायर्ड लिपिक के घर चोरी

Sat, 11 Nov 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंगलपुर थाना में गुरुवार रात अकबरपुर के सांसद के पड़ोसी रिटायर्ड लिपिक के घर चोरी हो गई। चोरों ने सेंध लगाकर जेवर और नगदी समेत पांच लाख माल समेट ले गए। घर में सो रहे परिवार को भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार सुबह कमरे में सामान बिखरा देख घटना की जानकारी के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। कंचौसी कस्बा में सांसद अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले के पड़ोस मे रिटायर्ड लिपिक कृष्ण गोपाल का घर है। वह छोटे बेटे के घर औरैया गए थे। घर पर बड़ा बेटा अश्वनी और उसका परिवार था। सभी बाहर के कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान पीछे की दीवार पर सेंध लगाकर चोर घर मे घुसे। इसके बाद पीछे के कमरे का ताला तोड़ कर वहां रखी अलमारी का ताला तोड़कर करीब 12 हजार की नगदी व पांच लाख के जेवर पार कर ले गए। एसओ एके दुबे ने बताया कि चोरी का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें