फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में जख्मी अधेड़ की मौत, थाने में हंगामा

Fri, 10 Nov 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते डीएसपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
28 अगस्त को मार्ग दुर्घटना में जख्मी अधेड़ की इलाज के बाद गुरुवार को घर पर मौत हो गई। उत्तेजित ग्रामीणों थाने में शव रखकर हंगामा किया। मृतक के परिजन थाना इंचार्ज पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। डेरापुर के डीएसपी भी पहुंच गए। एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखी गई। परिजनों को जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी राजकिशोर(50) की पत्नी उर्मिला ने बताया कि 28 अगस्त को वह पति के साथ साइकिल से बरौर बाजार आई थी। शाम को वापस घर जाते वक्त पीएचसी के सामने बाइक से आ रहे मीनापुर निवासी उमेश ने टक्कर मार दी। इससे उसके पति जख्मी हो गए। थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पति को इलाज के लिए कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से एक हफ्ते पहले उनको घर लाया गया। गुरुवार को सुबह उनकी मौत हो गई। इस बीच 7 नवंबर को फिर थाने पहुंची, थानेदार ने उसे टरका दिया। डीएसपी एके जायसवाल ने बताया कि थाना इंचार्ज आरआर गौतम अवकाश पर हैं। उनके आने पर जांच-पड़ताल की जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

थाने के उपनिरीक्षक उमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसके आधार पर जांच और कार्रवाई की जाएगी। लेखपाल अजीत सिंह ने बताया कि राजकिशोर राज-मिस्त्री का काम करता था। पारिवारिक लाभ योजना के तहत नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें