केंद्रों में परीक्षा देते परीक्षार्थी।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं अंतिम दौर में हैं। गुरुवार को इंटरमीडिएट की अंग्रेजी के पेपर में राज्यस्तर पर गठित किए दस्ते ने परीक्षा केंद्रों में छापा मारा। कई जगह पर अनियमितता भी सामने आई। वहीं, जिले के सचल दलों ने 4 नकलचियों को नकल सहित पकड़ लिया।
इलाहाबाद बोर्ड से आए सचल के अधिकारी शिव सेवक सिंह ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा। इसमें रसूलाबाद के एक परीक्षा केंद्रों में बोर्ड के अधिकारी पहुंचे तो हड़कंप मच गया। केंद्र के एक शिक्षक की जेब से कुछ नकल सामग्री बरामद की गई। आरपीएस इंटर कॉलेज रसूलाबाद पहुंचे। यहां पर उन्होंने जायजा लिया।
इसी तरह से जेडी दस्ता दस्ते ने भी सरवनखेड़ा के विंदा सिंह इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। वहीं, डीआईओएस प्रेम प्रकाश मौर्य ने बताया कि गुरुवार को नकल करने के मामले में मां अन्नपूर्णा इंटर कॉलेज कांधी में एक बालक, मरहमताबाद इंटर कॉलेज में 2 बालिकाएं और ताराचंद्र इंटर कॉलेज शिवली में 1 बालिका को नकल के साथ धर लिया गया। डीआईओएस ने बताया कि किसी तरह की ढिलाई नहीं की जा रही है।