फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में सूखापुर स्कूल की टीम विजयी

Fri, 29 Jan 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर कसबा स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र में परिषदीय विद्यालयों के छात्रों की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कबड्डी में सूखापुर गांव के छात्रों  की टीम विजयी हुई।
विज्ञापन


वहीं, 50 मीटर (बालक वर्ग) में सूर्या पब्लिक स्कूल घाटमपुर के छात्र वारिस, 100 मीटर दौड़ में जूनियर हाईस्कूल के छात्र सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल (भदरस) की छात्राओं पायल, लक्ष्मी, प्रिया, मंजू, किरन और मानसी ने बाजी मारी। इसके अलावा खो-खो, पीटी, सुलेख, एकांकी, चित्रकला, डंबुल, लंबीकूद और ऊंचीकूद सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन और पुरस्कार वितरण उपजिलाधिकारी कमलेश चंद्र बाजपेई ने किया।


खंड शिक्षाधिकारी जगदीश कुमार, सह समन्वयक अरुणेश कुमार, अशोक कुमार, ज्योति सिंह और रत्ना यादव के अलावा सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें