फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरेंसिक व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की छह टीमों ने की जांच

Thu, 24 Nov 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टूटी पटरी की जांच करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुखरायां में रविवार को पटना-इंदौर एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह जानने के लिए मंगलवार को आगरा, लखनऊ, कानपुर नगर व देहात की फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान आगरा व लखनऊ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला के उपनिदेशक ने फील्ड टेक्रिकल टीम के साथ दुर्घटनाग्रस्त कोच व रेल पटरी की जांच की।
विज्ञापन



बुधवार को पुखरायां में रेल हादसे के बाद दुर्घटना की वजह जानने के लिए आगरा से जोनल उपनिदेशक गीता रानी, लखनऊ से उपनिदेशक जितेंद्र, कानपुर नगर से उपनिदेशक सूरज सिंह, कानपुर देहात से उपनिदेशक आनंद शर्मा की टीम व विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ से उपनिदेशक श्यामसुंदर व विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ से उपनिदेशक एके श्रीवास्तव की टीम दलेलनगर पहुंची।


जहां पर टीमों ने घटना कैसे और क्यों हुई, इसे जांचा। टीम ने नये व पुराने फ्रैक्चर को देखकर हादसे की वजह जानने की कोशिश की। टीम के साथ रहे राष्ट्रीय रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद ने बताया कि सभी छह फोरेंसिक टीमों ने दुर्घटनाग्रस्त हुई कोचों की पड़ताल की गई है।
विज्ञापन



टीम ने व्हील वायरिंग कवर, व्हील की नाप, टूटी पटरी की नाप आदि को देखा है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम जांच पूरी कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। इस दौरान रेलवे अधिकारियों से टीम को सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें