फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक बच्चे बैठाने पर छह स्कूली वाहनों का चालान

Mon, 25 Jul 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने बगैर हेलमेट लगाकर बाइक चलाने और वाहनों में क्षमता से ज्यादा स्कूली बच्चों को बिठाकर हादसे को दावत देने वाले चालकों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को सिकंदरा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान स्कूली वाहनों को खास तौर पर चेक किया गया।

इस दौरान चार वैन, दो टेंपो में निर्धारित क्षमता से दोगुने से भी ज्यादा बच्चे बैठे मिले। इस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहनों का चालान काटा गया। 3000 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही चालकों को हिदायत दी गई कि आगे से अधिक बच्चे बैठाए तो वैन व टेंपो को सीज करने की कार्रवाई होगी।

यातायात निरीक्षक ने बताया कि रविवार को बगैर हेलमेट के बाइक चलाने, तीन से ज्यादा सवारियां बिठाने व स्टंटबाजी करते हुए खतरनाक तरीके से बाइक चलाने वाले 11 बाइकों का चालान किया गया। वहीं 2400 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान चालकों को हेलमेट पहनने से होने वाले फायदे भी बताए गए। उन्हें भविष्य में हेलमेट जरूर पहनने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें