फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली लूटने वाले सात लुटेरे गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अराोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर फ्लाईओवर के पास लूटे गए गेहूं लदे ट्रैक्टर ट्राली के मामले में पुलिस ने सात लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, मौका पाकर तीन लुटेरे ट्राली छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


कोतवाल राधामोहन दुबे ने बताया कि 4 अप्रैल को देवीपुर फ्लाईओवर के पास  गेहूं लदे ट्रैक्टर ट्राली को बदमाशों ने लूट लिया था। आटा-जालौन के अकबरपुर-इटौरा निवासी अशोक कुमार गेहूं लेकर कानपुर की ओर जा रहे थे। उन्होंने भोगनीपुर कोतवाली में बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अछल्दा, इटावा में जानकारी मिलने पर दबिश दी गई। अछल्दा पुलिस का सहयोग लिया गया। मौके पर गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली बरामद हुई।

वहीं पर सैफई, इटावा के नवलपुरा निवासी बृजेंद्र उर्फ बल्ले, जसवंतनगर, घनश्यामपुर के राकेश व अतुल यादव उर्फ वकील, सिविल लाइंस, हरचंदपुर के ऋषि, मैनपुरी, करहल के नईम, करहल, सरसई हवेली के विकास और सुनील उर्फ रामकुमार को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाल ने बताया कि तीन बदमाश ट्राली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गए हैं। कोतवाली के एसआई दिनेश सिंह और अछल्दा थाना इंचार्ज की दम पर कामयाबी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें