फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में संदिग्ध हालात में ठेकेदार की मौत

Wed, 19 Apr 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपीएसआईडीसी ग्रोथ सेंटर जैनपुर में नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में एक ठेकेदार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ठेकेदार के नाक और सिर पर चोट के निशान थे। जबकि, पत्नी ने सीने में दर्द होने पर मौत की बात बताई। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह पता चलेगी।
विज्ञापन


उन्नाव फतेहपुर चौरासी के बदलापुरवा गांव निवासी मनोहर (36) ग्रोथ सेंटर जैनपुर की एक नमकीन फैक्ट्री में ठेकेदार था। वह पत्नी मंजू और छोटे भाई सुरेंद्र के साथ फैक्ट्री में रहकर काम करता था। मंगलवार सुबह 8 बजे उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके नाक और सिर पर चोटों के निशान थे। जबकि, पत्नी मंजू के मुताबिक सुबह मनोहर को सीने में तेज दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। फैक्ट्री संचालक संदीप कुमार की सूचना पर ग्रोथ सेंटर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। वहीं, सूचना पर मृतक के पिता रामलाल सहित अन्य रिश्तेदार भी फैक्ट्री पहुंच गए। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में बाहरी लेबर और कर्मियों को बुलाकर मनमाने ढंग से काम करवाया जाता है।

मनोहर के काजल(3) और सुरभि (5)दो बच्चे हैं जो कि फैक्ट्री के कमरे में पिता के साथ ही रहते हैं। पिता की मौत के बाद पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं, बच्चे अपने पिता की मौत से अंजान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें