फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लोगों को शांतिभंग में जेल

Fri, 11 Dec 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर कस्बे के राहा गांव में मतदान के दौरान फायरिंग की घटना में सात लोगों को शांतिभंग में जेल भेजा है। एसडीएम कमलेश चंद्र बाजपेई ने सभी आरोपियों को रिमांड पर जेल भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बुधवार को पतारा और घाटमपुर विकास खंडों में ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ था। मतदान के दौरान राहा गांव स्थित मतदान केंद्र के बाहर कुछ अराजकतत्वों ने हवाई फायरिंग करके मतदान बाधित करने की कोशिश की।

डीएम और एसएसपी ने नजाकत को देखते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। पुलिस ने खेतों के रास्ते भाग रहे और घरों के भीतर छिपकर बैठे 25 लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


सभी को कोतवाली लाकर कड़ी पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।फायरिंग की घटना के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


जाजपुर चौकी इंचार्ज राजन कुमार रावत की ओर से राहा और शीतलपुर गांव के 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग करने के आरोपियों को चिह्नित कर खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें