फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रकाली देवी मंदिर से घंटे काट ले गए चोर

Fri, 11 Dec 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव कस्बे के बिरहर गांव स्थित प्राचीन भद्रकाली देवी मंदिर में चोरों ने धावा बोलकर हजारों रुपये कीमत के पीतल के घंटे चोरी कर लिए। सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे भक्तों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


पुलिस की खोजबीन के दौरान तीन घंटे खेतों में पड़े पाए गए। रिंद नदी के तट पर स्थित बिरहर गांव में प्राचीन भद्रकाली देवी का मंदिर है।

मंदिर के पुजारी सूर्यकांत मिश्रा और माली सोनेलाल ने बताया कि बुधवार को वह मंदिर में आरती-पूजा करने के बाद देररात अपने घरों को चले गए। गुरुवार की सुबह मंदिर में भक्तों का पहुंचना शुरू हुआ तो उनको घंटे चोरी होने की जानकारी हुई।

चोर मंदिर परिसर में लोहे की जंजीरों से बंधे घंटे काटकर चोरी कर लिए थे। उन्होंने लोहे के दानपात्र का ताला तोड़ दिया था। पुजारी के मुताबिक चोर लगभग डेढ़ क्विंटल से अधिक वजन के पीतल के घंटे चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन


कीमत हजारों रुपये बताई गई है। मंदिर में चोरी की जानकारी होते ही लोगों ने रोष जताना शुरू कर दिया। भक्तों का आरोप है कि मंदिर में बीते तीन वर्षों के दौरान घंटे चोरी होने का यह चौथा मामला है।

गांव के लोगों ने बताया कि गत वर्ष भी मंदिर परिसर में पीतल के घंटे और लाउडस्पीकर चोरी हुआ था। कुछ दिन बाद एक व्यक्ति को चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया था। तत्कालीन चौकी इंचार्ज ने उसको छोड़ दिया था।

बिरहर चौकी इंचार्ज नरेश सिंह ने बताया कि मंदिर के पुजारी सूर्यकांत मिश्रा ने घंटा चोरी होने की तहरीर दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। बताया कि मंदिर परिसर से कुछ दूर खेतों में तीन घंटे पड़े मिले हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें