फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी, पांच गिरफ्तार

Mon, 29 Aug 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अवैध्‍ा श्‍ाराब पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम और ने संयुक्त रूप से छापामार कर घाटमपुर क्षेत्र के रठगांव में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से पांच लाख रुपये कीमत की अवैध शराब जखीरा व   उपकरण बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसपी ने टीम को तीन हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस कार्यालय में मामले का अवैध शराब के धंधे का खुलासा करते हुए एसपी पुष्पांजलि ने बताया कि अकबरपुर कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर, स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश गौड़, चौकी प्रभारी हरिकृष्ण त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुईत मंदिर गांव के पास पिकअप लोडर गाड़ी में 50 पेटी अवैध शराब ले जाई जा रही है।

पुलिस व स्वाट टीम ने छापा मारा। लोडर में लदी शराब को बरामद कर लिया। इब्राहिम पुत्र सुभानी, आशिक पुत्र फैलू और रमजान पुत्र इस्माइल निवासीगण गांव पतारी थाना अकबरपुर को गिरफ्तार कर लिया। तीनों से पूछताछ करने पर घाटमपुर क्षेत्र के रठगांव गांव में अवैध शराब बनाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


इनकी निशानदेही पर वहां दबिश देकर रोहित चतुर्वेदी पुत्र अशोक कुमार निवासी नरायनपुरवा लाजपत नगर थाना नजीराबाद कानपुर नगर, सुरेंद्र कुमार सिंह पुत्र रामबाबू सिंह निवासी द्विवेदी मार्केट थाना कल्याणपुर कानपुर नगर को गिरफ्तार किया, जबकि एक साथी अवनीश शर्मा पुत्र जगत शर्मा निवासी बेरीबाग थाना शिवली भाग निकला।

एसपी ने बताया कि रठगांव से पुलिस ने 160 पेटी में भरे 7200 क्वार्टर करीना ब्रांड की मिलावटी देशी शराब, दो टबों में 1216 क्वार्टर करीना ब्रांड की मिलावटी शराब, तीन पैकिंग मशीनें, तीन बंडल कूटरचित माधुरी ब्रांड देशी शराब के रैपर, 63 बंडल नकली करीना ब्रांड देशी शराब के रैपर, 25 टेप के बंडल, 17 बंडल नकली होलो ग्राम, एक बोरा नकली ढक्कन, एक बड़ी झाल में 9 प्लास्टिक की पन्नी में ढक्कन, तीन पन्नी में ढक्कन की टिकली, पांच लीटर केमिकल, पांच सौ लीटर की दो प्लास्टिक टंकियां, दो सौ लीटर क्षमता वाले 4 ड्रमों  में भरा शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला केमिकल, सात खाली ड्रम, तीन आधे खाली ड्रम, 3952 खाली शराब के क्वार्टर, शराब नापने के दो एलो होलोमीटर व एक परखनली बरामद की गई।  

अमरौधा समाचार प्रतिनिधि के मुताबिक सट्टी थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को 60 क्वार्टर देसी शराब समेत गिरफ्तार किया है।  उपनिरीक्षक बालकराम गौतम ने बताया कि गश्त के दौरान पचलख गांव के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया। उसके कब्जे से झोले में देसी शराब के 60 क्वार्टर बरामद किए गए। वह गांव में अवैध रूप से बेंचने के लिए ले जा रहा था। उसने अपना नाम ग्रामपंचायत ततारपुर के मजरा बीरवल का डेरा निवासी शीलू बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें