फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ कक्ष तक पहुंचने को कई चक्रों में रहा सुरक्षा घेरा

Wed, 25 Jan 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
-बैरीकेटिंग के पास रोकी गई प्रत्याशी की बाइक।
विज्ञापन
जिले में विधानसभा निर्वाचन 2017 में तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को नामांकन शुरू हो गया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। कलक्ट्रेट में बनाए गए चारों विधानसभाओं के आरओ कक्ष तक पहुंचने के लिए कई चक्रों में सुरक्षा घेरा रहा। इस दौरान लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


तीसरे चरण चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अकबरपुर-माती रोड पर कलक्ट्रेट मोड़ के पास पुलिस ने बैरीकेटिंग कर वाहनों को वाया कचहरी होते हुए जाने की अनुमति दी। जबकि, कानपुर-झांसी हाईवे अंडरपास के नीचे भी बैरीकेटिंग लगाकर वाहनों को रोका गया।

इस दौरान पुलिस व केंद्रीय बल के जवानों ने दुपहिया व चौपहिया वाहनों ने परचा खरीदने वाले दावेदारों व उनके समर्थकों की तलाशी के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी। इस दौरान कलक्ट्रेट आरओ कक्ष में प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों ने निर्धारित लोगों को ही कक्ष में जाने की अनुमति दी। जिसके चलते कई गर्मा-गर्मी का माहौल बना  लेकिन उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें