फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ गांवों में भ्रमण करें

Wed, 08 Feb 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कानपुर मंडल के मंडलायुक्त मो. इफ्तेखारुद्दीन तथा डीआईजी राजेश डी. मोडक ने विधानसभा चुनाव संग अफसरों संग बैठक की। अफसरों से कहा कि कोई कमी हो उसे तत्काल दुरुस्त कर लें। एसडीएम सीओ तथा संबंधित टीमें क्षेत्रों में संयुक्त रूप से भ्रमण कर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी आदि अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। निर्वाचन आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि सभी गांवों का एक बार भ्रमण कर तथा मतदाता को स्वेच्छा व बिना भय के मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी सार्वजनिक, सरकारी भवन पर पोस्टर, होेर्डिंग नहीं होनी चाहिए। यदि किसी ने कहीं पुन:  लगा दी हो तो उसको तत्काल हटवा दें तथा उसका खर्चा प्रत्याशी के खर्चे में जोड़ने के साथ ही दंडात्मक कार्रवाई भी करें। सभी मतदेय स्थलों पर विद्युत, पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहे।

मतदान केंद्र पर भी किसी प्रकार की प्रचार सामग्री लेखन न हो इसे भी देख लें। साथ ही मतदान केंद्र के 200 मीटर के अंदर कोई पोस्टर, वॉल राईटिंग के अलावा ईंट पत्थरों का कहीं कोई जमावड़ा या इधर उधर पड़ी हो आदि भी हो तो उसको हटवा लें। थाना स्तर पर चुनाव रजिस्टर, हालचाल रजिस्टर आदि के साथ ही निर्वाचन शिकायत रजिस्टर भी बना लें। उसमें जो शिकायतकर्ता मोबाइल से शिकायत दर्ज कराता है। उसे भी दर्ज कर उसका निस्तारण भी समय से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें