फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक ने किया छात्र का अपहरण

Wed, 08 Feb 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अपहरण्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माती से सोमवार को नवीपुर स्थित स्कूल जाने के लिए ऑटो में बैठे कक्षा पांच के छात्र का ऑटो चालक ने ही अपहरण कर लिया। मंगलवार को अधिवक्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


माती के अधिवक्ता शशिभूषण सिंह चौहान निवासी संत रविदास नगर थाना दिबियापुर, औरैया ने अकबरपुर पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे देवराज सिंह (13) के साथ गजनेर रोड नवीपुर में किराये के मकान में रहते हैं। पत्नी दिबियापुर स्थित ससुराल में रहती है। देवराज भारतीय ज्ञानस्थली नवीपुर में कक्षा पांच का छात्र है। 6 फरवरी को उन्होंने अपने पुत्र को कोर्ट के बाहर से नवीपुर जाने के लिए एक ऑटो में बैठाया था।

शाम चार बजे जब वे घर पहुंचे तो बेटा घर नहीं पहुंचा था। जब उन्होंने उसको फोन किया तो देवराज ने बताया कि ऑटो वाले भइया उसको कानपुर ले आए हैं। उन्होंने उसे नवीपुर लौटने की बात कही लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। उन्हाेंने कई बार उसके मोबाइल पर फोन किया लेकिन नंबर स्विच ऑफ रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को शशिभूषण ने अकबरपुर कोतवाली में अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ पुत्र के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अकबरपुर कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि  जांच के लिए पुलिस उच्चाधिकारियों से बात की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें