रूरा स्टेशन के पास जांच करते एनआईए टीम के अधिकारी।
रूरा रेलवे स्टेशन के पास 28 दिसंबर को सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के डिरेल होने में किसी आतंकी साजिश की संभावनाओं पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार पड़ताल में जुटी हैं। इसी मामले में शुक्रवार को जांच एजेंसी एनआईए की टीम ने रूरा स्टेशन के पास घटनास्थल पर काफी देर तक रुक कर जायजा लिया।
शुक्रवार की शाम 3 बजे एनआईए के आईजी आलोक मित्तल समेत एसपी अरुण गोयल व सीओ अनिल ने रूरा रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की। ट्रेन हादसे में किसी आतंकी साजिश होने की संभावनाओं तलाशा। अप ट्रैक पर जिस स्थान से ट्रेन डिरेल हुई थी, वहां की स्थिति को घटना के टाइम चार्ट और फ ोटो के माध्यम से समझा। टीम के सभी सदस्य देरशाम तक रेल कर्मचारियों से एएसएम आफिस में पूछताछ करते रहे।
टीम के किसी भी सदस्य ने कुछ भी कहने से इंकार किया। वहीं, इससे पहले पुखरायां स्थित दलेल नगर में पहुंचकर इंदौर-पटना एक्सप्रेस के हादसों की गोपनीय जांच पड़ताल की थी। सुरक्षा एजेंसियां हर बिंदु पर फोकस कर तथ्य तैयार कर रही हैं।