बिना सूचना के सड़क बनाने के लिए शुरूआती काम शुरू हो जाने से भी ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई सालों से इस सड़क को बनवाने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं।
हालांकि ऐन चुनाव के मौके पर रोड पर चलना लोगों को मुश्किल हो रहा है। शिवली-रूरा रोड माती मुख्यालय आने जाने का इस तरफ के लोगों के लिए प्रमुख साधन है। 20 किलोमीटर लंबी सड़क करीब पांच साल से बदहाल है।
खराब सड़क को बनवाने के लिए ग्रामीण मांग कर रहे थे। दो दिनों से काम शुरू हो गया। केशरीनिवादा गांव से कड़री गांव के बीच जेसीबी से सड़क को उखाड़ा जा रहा है। खराब रोड पर चलना पहले से ही भारी था। अब उखड़े रोड पर चलना एक समस्या हो गया है।
जानकारी के मुताबिक 2009 में यह रोड प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी थी। उसी समय उस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। बनने के कुछ ही दिन बाद रोड खराब होने लगी थी। पीडब्ल्यूडी के जेई एसके वर्मा ने बताया कि सड़क को रिपेयर किया जाना है। काम शुरू हो गया कि नहीं इस बात की जानकारी नहीं है।