फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से टकराई मैजिक, चालक समेत सात घायल

Wed, 02 Mar 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार मैजिक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में मैजिक के चालक सहित उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। सीएचसी से दो को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मिर्जापुर (रामसारी) गांव निवासी सुनील पासी (32) की ससुराल साढ़ क्षेत्र के बेंहटा-गंभीरपुर गांव में है। सोमवार को उसकी साली ननकी की बारात थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह परिवार के साथ गया था। वह मिर्जापुर गांव निवासी नीतू सिंह की मैजिक को किराए पर ले गया था।

शाम को सभी गांव लौट रहे थे। जैसे ही भीतरगांव स्थित सोसायटी के पास पहुंचे, तभी चालक की लापरवाही से मैजिक सामने आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गई।

 हादसे में मैजिक चालक नीतू सिंह, सुनील पासी, उसकी पत्नी प्रभा (29), बच्चे शोभित (10), पिंकी (8), शिल्पा (5) और शेर सिंह (3) घायल हो गए, सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चालक नीतू सिंह और सुनील पासी को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें