फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर/भीतरगांव। कोतवाली घाटमपुर और साढ़ थानाक्षेत्र में हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। वहीं, एक घायल की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई।
विज्ञापन

पहली घटना कस्बे के कानपुर रोड पर रविवार की देरशाम हुई। मोहल्ला गांधीनगर निवासी रामआसरे का पुत्र दिव्यांशु (10) रोड पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक उसको टक्कर मारकर निकल गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान कानपुर में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दूसरा हादसा कस्बे के ही कानपुर रोड पर हुआ। तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसा। मौके पर मौजूद लोगों ने लोडर चालक राघवेंद्र निवासी ग्राम चंदनपुर (घाटमपुर) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। साढ़ थानाक्षेत्र के बरईगढ़ नहर पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो जाने से रातेपुर (साढ़) निवासी मनोज यादव (34) घायल हो गया परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर ले गए हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
वहीं, साढ़ थानाक्षेत्र के ही महनीपुर मोड़ के निकट रोड पर घूम रहे छुट्टा मवेशियों को बचाने के प्रयास में बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर रोड किनारे खाई में जा घुसी। संयोग से बोलेरो पर सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। पतारा कस्बे के सदर बाजार में बाइक की चपेट में आकर मोहम्मद शफीक अहमद की बेटी जोया फातिमा (7) जख्मी हो गई। वह घर से दुकान में कोई सामान खरीदने जा रही थी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 03 जीटीआरपी 9- साढ़ इलाके में रोड किनारे खड्ड में घुसी बोलेरो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें