फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्यु ददुआ पर बनी फिल्म तानाशाह

विज्ञापन
kanpur dehat film - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। दस्यु शिव कुमार पटेल (ददुआ) के जीवन पर तानाशाह नाम से फिल्म बनी है। यह फिल्म जल्द रिलीज होगी। फिल्म में पड़ोसी जनपद फतेहपुर के अमौली निवासी दिलीप आर्य ने ददुआ का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

शनिवार को वह अपने गांव जाते समय साढ़ कस्बे से होकर निकले। कुछ देर के लिए अपने एक सहयोगी के आवास पर रुके। इस दौरान उन्होंने फिल्म के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि फिल्म तानाशाह के अधिकांश दृश्यों का फिल्मांकन चित्रकूट के देवकली और पाठा के घने जंगलों में किया गया है। फिल्म की कहानी वास्तविक होने के कारण शुरू से लेकर अंत तक काफी रोमांचक है। निर्माताओं को उम्मीद है कि फिल्म सुपर हिट होगी। फिल्म बनाने में पांच वर्ष का समय लगा है। इस मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर राहुल चौहान, डायरेक्टर रिजवान, बीएन पांडेय और प्रोडक्शन असिस्टेंट मुकेश भदौरिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें