तेज रफ्तार बाइक सवार ने खेत की रखवाली कर रहे किसान को टक्कर मार दी। हादसे में जहां किसान गंभीर रूप से
घायल हो गया, वहीं बाइक सवार युवक को भी चोटें आई हैं।
थाना गजनेर (कानपुर देहात) के जिंदौरा गांव निवासी जोनी संखवार (32) पुत्र शंकर ने बताया कि वह अपने साढ़ू संजय संखवार निवासी गांव रामसारी (घाटमपुर) के यहां से अपने घर लौट रहा था।
घाटमपुर-गजनेर रोड पर हथेही गांव का निवासी किसान रामपाल (55) रोड के किनारे बैठा अपने गेहूं के खेत की रखवाली कर रहा था। तभी तेज रफ्तार में बाइक से निकले जोनी संखवार ने उसको ठोकर मार दी, जिससे रामपाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
इधर, किसान को टक्कर मारने के बाद जोनी संखवार भी बाइक समेत खड्ड में जा गिरा, उसको भी चोटें आईं। दोनों को सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने रामपाल को कानपुर रेफर किया है।