फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहे की पटरी कटी, स्कूल में भरा पानी

Sun, 14 Aug 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रजबहा कटने से स्कूल में हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रजबहे की पटरी कटने से क्षेत्र के पंचमापुरवा गांव के सामने प्राथमिक विद्यालय में जलभराव हो गया है। सिंचाई विभाग के ध्यान नहीं देने पर शनिवार को ग्रामीणों ने स्वयं एकजुट होकर किसी तरह पानी रोका। स्कूल में पानी जमा होने से बच्चों को आने जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन



ब्लाक क्षेत्र पेम ग्राम पंचायत के गांव पंचमापुरवा गांव के सामने से गुजरे रजबहे की पटरी पांच दिन पहले कट गई थी। रजबहे का पानी गांव में घुसने लगा। गांव की काफी ऊंचाई पर होने से पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंचा, लेकिन निचले स्थान पर स्थित गांव के प्राथमिक स्कूल के आसपास जबरदस्त जलभराव हो गया। घुटनों तक पानी भर जाने से बच्चों को स्कूल पहुंचने में खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। विद्यालय प्रधानाचार्या मयूरी व शिक्षिका वंदना वर्मा ने बताया कि समस्या पर न संबंधित विभाग ने ध्यान दिया और न ग्रामीणों ने कोई प्रयास किए।

लगातार बढ़ रहे पानी और स्कूल पहुंचने में हो रही परेशानी की जानकारी खंड शिक्षाधिकारी देवेंद्र पटेल को देने के बाद शनिवार को ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार द्वारा ग्रामीणों की मदद से रजबहे की कटी पटरी को दुरुस्त कराया गया।  शिक्षिकाओं के मुताबिक पटरी दुरुस्त होने से पानी की रुकावट तो हो गई पर स्कूल के चारों भरे पानी को सूखने में काफी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें