वादों की सुनवाई करते सीओ संजीव कुमार सिन्हा।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन माती सभागार में सीओ सदर के अध्यक्षता में ऐच्छिक ब्यूरो को आयोजन हुआ। कुल 98 मामले तलब किए गए। सुनवाई के बाद 10 जोडे़ एक साथ रहने क ो राजी हो गए। एक मामले में अभियोग पंजीकृत करने के आदेश दिए गए।
ऐच्छिक ब्यूरो में क्षेत्राधिकारी सदर संजीव कुमार सिन्हा ने पारिवारिक जीवन की बारीकियों के बारे में बताते हुए एक साथ जीवन यापन करने की नसीहत दी। इस दौरान आरती देवी व राम सिंह निवासी ग्राम किन्नर सिंह थाना मंगलपुर, रंजना व सुघर सिंह निवासी ग्राम नाही ज्यूनियां थाना गजनेर, शबा व शानू निवासी ग्राम फत्तेपुर मूसानगर, संतोषी व अवधेश निवासी ग्राम मदरापुरवा मांडा थाना शिवली, रेशमा व रामकेश निवासी ग्राम रोशनमऊ थाना रूरा, निशी देवी व स्वामी निवासी कांधी की मड़ैया डेरापुर, पूनम व देवेंद्र निवासी प्रतापपुर थाना रूरा, गुल्लन व गणेश गुप्ता निवासी ग्राम पातेपुर अकबरपुर, शाहीन व आजाद मुहम्मद निवासी रमऊ थाना राजपुर सहित दस जोड़े पुराने गिले शिकवे भुलाकर एक साथ रहने को राजी हो गए। जबकि, रूबी व बलवीर सिंह निवासी ग्राम खैरपुर सिकरी थाना चुरखी जिला जालौन के मामले में अभियोग दर्ज के आदेश दिए हैं।
महिला आरक्षी शीला दुबे, राममूर्ति के अलावा नामित सदस्य जियाउलहक, रामप्रकाश यादव, सूबेदार सिंह, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।