फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे और बस स्टाप के हैंडपंप खराब

Mon, 29 Feb 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सूखे की समस्या के चलते जलस्तर पाताल में पहुंच गया है। जिससे कम गहराई वाले हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। घाटमपुर क्षेत्र में भी लगे ज्यादातर हैंडपंप ठूंठ हो गए हैं।
विज्ञापन


कस्बे के मुख्य चौराहा और रोडवेज बस स्टाप के आसपास है। मुख्य चौराहे स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप एक महीने से खराब है। हैंडपंप के पास ही नगरपालिका की ओर से लगवाया गया वाटर कूलर भी महीनों से बंद है।

कांग्रेसी नेता मदन सिंह परमार ने बताया कि हैंडपंप और वाटर कूलर खराब होने से यात्रियों के पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। यही हाल कानपुर रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड का है।
विज्ञापन



दुकानदार राजेंद्र गोस्वामी, फुल्लन, हलीम पासा और अरविंद मिश्रा ने बताया कि बस स्टैंड के बाहर लगा हैंडपंप खराब होने से स्थानीय दुकानदारों के साथ ही बसों से आने-जाने वाले यात्रियों को भारी असुुविधा हो रही है।


पालिकाध्यक्ष संजय सचान ने बताया कि शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगवाए गए वाटर कूलरों को जल्दी चालू करवाया जाएगा। खराब हैंडपंपों की सूची बनवाने और उनकी मरम्मत करवाने की कार्रवाई भी जल्दी ही शुरू कराएंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें