फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरवेल में किशोरी को फेेंकने में चार पर रिपोर्ट

Thu, 16 Mar 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌िररिपाोटऱ्र्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के लौआ का पुरवा गांव में किशोरी की पिटाई कर गड्ढे में फेंकने के मामले में बुधवार को मंगलपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।

मंगलपुर थाना क्षेत्र के लौआ का पुरवा गांव निवासी रूप सिंह की पुत्री रंजना (15) सोमवार की शाम घर से दूर खेतों पर मवेशियों को चारा लाने गई थी। तभी राम प्रकाश का पुत्र राजकुमार व उसके रिश्ते दार औरैया जिले के अस्ता निवासी गुरु लोचन, जयराम सिंह व विनुआ सिंह नशे में धुत होकर किशोरी को अपशब्द कहने लगे। विरोध किया तो उसे लात घूसों से पीट कर जख्मी कर दिया। इसके बाद रस्सी से उसके हाथ बांध कर मुंह में कपड़ा ठूसकर नलकूप के गड्ढे में डाल दिया। गड्ढे में ऊपर से चारपाई रखकर फ रार हो गए।
विज्ञापन


इधर, किशोरी के घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की तो  नलकूप के गढ्ढे में रंजना बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। परिजनों ने उसे गढ्ढे से निकालकर सूचना पुलिस को दी थी।  पुलिस ने उसे झींझक सीएचसी में भर्ती कराया। किशोरी के होश आने के बाद मंगलवार की शाम किशोरी के पिता रूप सिंह ने मंगलपुर थाने में पहुंच कर गांव के राजकुमार व अस्ता औरैया निवासी रिश्तेदार गुरुलोचन, जगराम, विनुआ के खिलाफ  तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर चारों के खिलाफ  मंगलपुर थाना में गाली गलौज व मारपीट करने के साथ छेड़छाड़ की धराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर माणिक चंद्र पटेल ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें