फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Mon, 11 Jan 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर कोतवाली की पुलिस चौकी साढ़ के मनियापुर गांव निवासी युवती की हत्या के मामले में उसके चाचा की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


7 जनवरी की सुबह मनियापुर (साढ़) निवासी रणविजय उर्फ पुतान यादव की पत्नी बिटोला (26) की हत्याकर फेंकी गई लाश संदिग्ध हालात में घर से करीब पांच सौ मीटर दूर पानी लगे एक खेत में कीचड़ में पड़ी मिली थी।

 उसकी ससुराल वालों ने घटना को हादसे का रूप देने के लिए किसी जंगली जानवर द्वारा हमला कर मार डालने की अफवाह फैलाई थी।

लेकिन, मृतका के मायके वालों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बिटोला की गला कसकर हत्या किए जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन


रविवार को मृतका के चाचा तुलसीराम यादव निवासी ग्राम मेरापुर (हमीरपुर) की तहरीर पर बिटोला के पति रणविजय, ससुर अरविंद, सास मिथलेश, देवर पंकज और अरविंद के भतीजे अनिल यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

आरोप है कि बिटोला की ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या करके लाश गांव के बाहर खेत में फेंक दी। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जबकि, सीओ मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें