फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 Jan 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के जलाला गांव में सोमवार की शाम एक मकान पर चढ़ाई कर हवाई फायरिंग करने के मामले में आखिरकार पुलिस को रिपोर्ट दर्ज ही करनी पड़ी।
विज्ञापन


घाटमपुर एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।  मालूम हो कि 18 जनवरी को जलाला गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने सिद्धनाथ सिंह के मकान पर चढ़ाई करके लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की थी।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ना तो दूर उनके खिलाफ कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझा। पीड़ित की रिपोर्ट नहीं लिखी। रिपोर्ट नहीं लिखे जाने की शिकायत पीड़ित ने तहसील दिवस में की। एसएसपी शलभ माथुर ने एसओ को बुलाकर घटना की जांच और रिपोर्ट दर्ज को कहा।
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस ने जलाला गांव निवासी राजकुमार उसके पुत्रों मनोज, ज्ञानू और मानू के अलावा छोटके उर्फ ठोकिया पुत्र गुड्डू सिंह के खिलाफ लाइसेंसी और अवैध असलहों से फायरिंग, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें