फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की घुड़की के बाद रिपोर्ट दर्ज

Mon, 04 Jan 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर कोतवाली की पुलिस चौकी नंदना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 9 की छात्रा से हुई घटना को कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ में दर्ज किया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि अधिकारियों की घुड़की के बाद मुकदमा घटना के छठवें दिन दर्ज हो सका।
घटनाक्रम के अनुसार 29 दिसंबर की शाम 15 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी।

उसके परिवार की महिलाएं और परिजन अस्पताल गए हुए थे। तभी मौका देख गांव के ही एक युवक ने उसके साथ तमंचे की नोक पर रेप किया।

अगले दिन किशोरी के परिजन उसे लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास गए तो पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। इससे परेशान होकर गत दिवस वह कानपुर पहुंचे और एसएसपी से मिलकर घटना बताई।
विज्ञापन


रविवार को पीड़ित किशोरी को लेकर फिर थाने आए जहां उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई। एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ किशोरी के साथ छेड़खानी की रिपार्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें