उड़ी में हुए आतंकी हमले के विरोध में स्कूली बच्चों ने रैली निकाल पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं तिरंगा संगठन की महिलाओं ने रसूलाबाद तिराहा पर पाकिस्तान का पुतला फूं क नारेबाजी की।
भोला नगर मोहल्ला स्थित सेंट एसएन कांवेंट स्कूल के बच्चों ने शहीदों को नमन किया। इस दौरान भोला नगर मोहल्ले में रैली निकाली। रैली ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद आदि नारे लगाते हुए कंचौसी रोड तक भ्रमण किया।
इस दौरान आकाश गुप्ता, अजय प्रताप, अनुज सेंगर, आलोक गुप्ता, पूनम गौतम, आरती आदि मौजूद रहे। तत्पश्चात दोपहर दो बजे शंकर गंज मोहल्ले से तिरंगा संगठन की महिलाओं ने आशुतोष ब्रह्मचारी के नेतृत्व में आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ रैली निकाल नारेबाजी की।
रैली ने द्वारिकागंज बस्ती, छोटा चौराहा होते हुए रसूलाबाद तिराहा पहुंचकर आतंकवाद के प्रतीक पाकिस्तान का पुतला फूं का। तिरंगा संगठन की प्रदेश कमांडर शालिनी ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जानी चाहिए। भारत सरकार बदला ले। इस दौरान चांद बीबी, राधा गुप्ता, प्रीती, मुन्नी देवी, रंजना, जरीना बेगम, अन्नपूर्णा, सावित्री, रेखा आदि मौजूद रहीं
उधर भाजपा नेता राजेश गुप्ता के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री ने कहा कि सैनिकों की हत्या करने वालों व उनको भेजने वाले देश को भी सजा दी जाएगी। इस दौरान के छोटा चौराहा पर आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मलखान सिंह, रमेश चंद्र चौधरी, वरुण चौबे. योगेश अवस्थी, शारदा संखवार, निर्मला संखवार, नरेंद्र चौहान मौजूद रहे।