फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शक्त कैंप में अव्यवस्था रही हावी

Fri, 23 Sep 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैथा ब्लाक में जमीन पर बैठकर इंतजार करते विकलांग व उनके परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैथा ब्लाक में नि:शक्तों के लिए लगे प्रमाण पत्र व उपकरण वितरण कैंप में अव्यवस्था हावी रही। नि:शक्तों को बैठने और पीने का पानी तक का इंतजाम नहीं किया गया। वहीं दोपहर के बाद मेडिकल टीम पहुंचने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मैथा ब्लाक परिसर में विकलांग प्रमाण पत्र व उपकरण वितरण के लिए रजिस्ट्रेशन कैंप लगा। यहां से चयनित वाले नि:शक्तों को सीएम अखिलेश यादव अगले माह उपकरण बांटेंगे। प्रधान बलवान सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, प्रवीण राजपूत ने कहा कि दोपहर में ढाई बजे के बाद मेडिकल टीम कैंप में पहुंची। परीक्षण करवाने के लिए आपाधापी मची रही।


जिला विकलांग कल्याण कार्यालय के कर्मचारी इंद्रदत्त ने कहा कि काम सही ढंग से कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दोपहर ढाई बजे पहुंची मेडिकल टीम साढ़े पांच बजे चली गई।
विज्ञापन



इतना सुनते ही सपा नेता व ग्राम प्रधान बलवान सिंह ने विरोध करना शुरू कर दिया। बलवान सिंह ने शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही। जिला विकलांग अधिकारी शिवसिंह से विरोध जताया, तब दोबारा परीक्षण शुरू हुआ।

बोले जिम्मेदार-- अव्यवस्था नहीं थी, वह मौके पर गए थे। मेडिकल टीम दोपहर के बाद पहुंची है। सभी का काम कराया जा रहा है- शिवसिंह, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी कानपुर देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें