फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Sun, 08 Jan 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसान नगर, कानपुर मरम्मत को पड़ी ट्राली लेने जा रहे ट्रैक्टर चालक को रायपुर के समीप ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। फलस्वरूप ट्रैक्टर हाईवे डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर बैठा एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने चालक के शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह रनियां के प्रसिद्धपुर गांव निवासी हरिओम (22) पुत्र प्रमोद शर्मा शनिवार को सुबह किसान नगर, कानपुर में ट्राली लेने के लिए ट्रैक्टर से जा रहा था। रायपुर बंबा के समीप कानपुर जा रहे अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर डिवाइडर में चढ़कर हाईवे पर पलट गया।

परिणामस्वरूप चालक हरिओम व ट्रैक्टर पर बैठा युवक दब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। प्रभारी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार पिप्पल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। चालक ट्रक सहित फरार हो गया है।
विज्ञापन



 ट्रैक्टर चालक हरिओम की सड़क दुर्घटना में मौत की जानकारी परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। वहीं बड़े भाई रिंकू की शादी चल रही तैयारियां मातम में बदल गई। मृतक के पिता प्रमोद शर्मा ने बताया कि बेटे रिंकू का 20 जनवरी को तिलक व एक फरवरी को बारात है, जिसकी तैयारियों को लेकर घर में जश्न का माहौल बना हुआ था। हरिओम की मौत से खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें