रूरा फाटक टूटने से क्रासिंग पर लगा जाम।
अति व्यस्त कस्बा रूरा की रेलवे क्रासिंग का फाटक डंपर की टक्कर से टूट गया। फाटक टूटने के बाद रेलवे कर्मियों ने आननफानन अस्थाई गेट लगाकर ट्रेनों को रवाना किया। वहीं, डंपर चालक मौके से भाग गया।
शुक्रवार दोपहर पश्चिमी रेलवे क्रासिंग का अप साइड का फ ाटक डंफर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। आरपीएफ प्रभारी केके पांडेय ने तकनीकी कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने अस्थाई फाटक चालू कर ट्रेनों को आवागमन शुरू कराया।
फ ाटक की मरम्मत के दौरान सड़क यातायात एक घंटे तक बाधित रहा। इससे वाहनों की दोनों ओर लंबी लाइनें लग गई। नागरिकों ने बताया कि रूरा रेलवे क्रासिंग में ओवरब्रिज बनाए जाने के लिए कई बार मांग की गई। यहां से सैकड़ों गांवों के लोगों का आवागमन रहता है।
इसके बाद भी क्रासिंग का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों को मुश्किलें हो रही हैं। वहीं आरपीएफ प्रभारी केके पांडेय ने बताया कि डंफर को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है । चालक मौके से भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है।