फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र बंद मिलने पर कार्यकत्री के निलंबन की संस्तुति

Sun, 23 Oct 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अहरौलीशेख में निरीक्षण करतीं अपर आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर खाबरी ने शनिवार को तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। परेहरापुर केंद्र पर हौसला पोषण योजना का चार्ट न लगा होने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री को फटकार लगाई। वहीं अहरौलीशेख-तृतीय केंद्र बंद मिला। सीडीपीओ से स्पष्टीकरण मांगा और कार्यकत्री को निलंबन करने के लिए आयुक्त को रिपोर्ट भेजने की बात कही। आंगनबाड़ी केंद्र पर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।  
विज्ञापन



अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर खाबरी ने अमरौधा के अहरौली शेख और चौरा को कुपोषण मुक्त के लिए गोद लिया है। शनिवार को अहरौलीशेख गांव के प्राइमरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में परेहरापुर पहुंचीं, वहां पर केंद्र खुला मिला। केंद्र के बाहर चार्ट न लगा होने से नाराजगी जताई।


प्रधान उमादेवी को बुलाकर योजना के संचालन में सहयोग करने को कहा। वह अहरौलीशेख गांव के तृतीय आगनवाड़ी केंद्र का पता लगाकर विवेकानंद नगर में पहुंची। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशादेवी अपने मकान में संचालित कर रही है, जो बंद मिला। जिसकी जानकारी सीडीपीओ रामप्रकाश को नहीं थी। मुख्य सेविका वंदना से मकान खुलवाकर देखा तो साढ़े दस बोरी पोषाहार रखा मिला।
विज्ञापन



हौसला योजना के तहत भोजन नहीं बना था। अपर आयुक्त के बुलवाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर वह बीएलओ का काम कर रही है। अपर आयुक्त प्राथमिक विद्यालय भी पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें