कन्नौज जनपद से सटे मकनपुर, विषधन, रसूलाबाद, आइमा आदि मुख्य कसबों को जोड़ने वाली सड़क की खस्ताहाल होने की खबर अमर उजाला ने वरीयता के साथ प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए रोड की दुर्दशा सड़क की मरम्मत का काम पीडब्लूडी विभाग ने शुरू कराया है।
लखनऊ-आगरा ग्रीन एक्सप्रेस के निर्माण में लगे हजाराें डंपरों के गुजरने के कारण बिल्हौर मकनपुर- रसूलाबाद मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। दो से तीन फिट गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन सड़क पर छोटे-बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं।
सड़क की दुर्दशा की खबर अमर उजाला ने वरीयता के साथ प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने बरेवा मोड़, आइमा पुल, सुर्सी सहित कई स्थानों पर मरम्मत का काम शुरू करया है। कार्यदायी संस्था द्वारा पहले गिट्टी डालकर सड़क को चलने लायक बनाया जा रहा है।
खस्ताहाल सड़क होने के कारण यहां से वाहन ही नहीं बल्कि पैदल निकलना भी दूभर है। थोड़ी सी बारिश में पूरी सड़क गड्ढों में भरे पानी के कारण जलमग्न हो जाती है। सड़क पर मरम्मत का काम शुरू होने से सड़क से गुजरने वाले दर्जनों गांवों के ग्रामीणों में खुशी है।