बिल्हौर के आंकिन गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम से बताया कि कोटेदार द्वारा वितरण नहीं किया जा रहा
- फोटो : अमर उजाला
जिला पूर्ति विभाग की ढिलाई के कारण तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को रक्षाबंधन भी राशन-तेल और चीनी नसीब नहीं हो पाएगी। बिल्हौर ब्लाक के आंकिन गांव के कई ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत में बताया कि गांव के कोटेदार द्वारा वितरण नहीं किया जा रहा है।
कई बार शिकायत भी की, लेकिन इसके बाद भी अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हो सकी है।
इसी तरह शिवराजपुर समाचार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के दिनकरपुर गांव के रेनू पत्नी अनुज, इंद्रा पत्नी लल्ला, बिट्टी, पूजा पत्नी सतीश, रंजीत पुत्र लल्लू, प्रदीप पुत्र शर्मा बाबू आदि ग्रामीणों ने भी बीते दिनों एसडीएम से कोटेदार द्वारा वितरण में किए जा रहे गड़बड़झाले की शिकायत की थी, लेकिन रक्षाबंधन तक जांच न होने से पर्व पर भी राशन, तेल और चीनी आदि नहीं मिली।
बुधवार को जब दोबारा कोटेदार रामकृष्ण की दुकान पर पहुंचे तब भी उन्हें वितरण नहीं किया गया।
ग्रामीणों ने गड़बड़ी कर रहे कोटेदार पर कार्यवाई की मांग की है।