फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ हत्याकांड के दोषियों को उम्रकैद

Wed, 30 Mar 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ की अदालत में चल रहे हत्या के एक मामले में अदालत ने सुनवाई के दौरान तीन आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषियों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

शासकीय अधिवक्ता पंकज त्रिपाठी ने बताया कि 12 जून 2005 को ग्राम मवईमुक्ता थाना डेरापुर निवासी देवेंद्र नाथ शुक्ला पुत्र दयाशंकर ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी कि वह गांव में अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। अंदर उसका बेटा राजनाथ शुक्ला अपनी पत्नी और बच्चों संग था, तभी रात 9:30 बजे पड़ोसी नीलू उर्फ मनोज, शरद कुमार और काशी प्रसाद घर में घुस आए और मारपीट करने लगे और राजनाथ को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ राकेश कुमार शुक्ला की कोर्ट में हो रही थी। सुनवाई से अदालत ने नीलू उर्फ मनोज मिश्र, शरद कुमार मिश्र और काशी प्रसाद मिश्र को राजनाथ की हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अर्थदंड अदा न करने पर 6 माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा। सजा सुनाए जाने के बाद तीनों दोषियों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें