फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक बंद होने से लगा जाम

Mon, 09 Jul 2018 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाटक पर लगा जाम।
विज्ञापन
झींझक। रेलवे फाटक पर जाम लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। रविवार को भी रेलवे फाटक बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। फाटक खुलने के बाद ही वाहन निकल सके।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर 24 घंटे में एक सैकड़ा से भी अधिक ट्रेनें गुजरतीं हैं। इससे झींझक रेलवे फाटक अक्सर बंद रहता है।

रविवार को काफी देर तक क्रॉसिंग न खुलने के कारण दोनों ओर करीब आधा किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। भीषण गर्मीं में वाहन चालक व उनके सवार लोग परेशान रहे। फाटक खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली और उनके वाहन निकल सके। कस्बे के राहुल गुप्ता, कल्लू तिवारी, रवि राजपूत, मानचंद्र आदि का कहना है कि आए दिन रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की स्थिति रहने के कारण लोगों को समस्या का सामना करने को मजबूर होना पड़ता है।फाटक पर रोजाना जाम से लोग परेशान रहते हैं। रेल अधिकारियों को पत्र भेज कर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग भी कर चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें