फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर में उतरे करंट से युवक की मौत

Sun, 08 Jul 2018 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो राहुल गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)। पुलिस चौकी साढ़ के बरईगढ़ गांव में बीते शुक्रवार की देररात कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक घर में रखे खराब कूलर को ठीक करने के बाद तार जोड़ रहा था। तभी हादसा हो गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया।
विज्ञापन

गांव निवासी अनिल गोस्वामी के दो लड़के हैं। शुक्रवार की देर शाम उसके बड़े पुत्र राहुल गोस्वामी (23) ने घर में खराब रखे कूलर को ठीक किया और उसमें पानी भरने के बाद जैसे ही चेक करने के लिए तार जोड़ा, तभी उसमें करंट उतर आया और वह उसमें चिपक गया। जबतक परिजनों को इसकी जानकारी हुई तबतक काफी देर हो चुकी थी।
परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। राहुल के घर पर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और शनिवार की सुबह उन्होंने गंगा तट पर राहुल का अंतिम संस्कार कर दिया। गांववालों ने बताया कि राहुल पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। कसबा में अपने पिता की साइकिल की दुकान पर बैठकर उसकी मदद भी करता था। राहुल की मौत से अनिल गोस्वामी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें